महाभारत में दर्ज ना विश्वास करने योग्य कहानी ( कथा)! गीता प्रेस गोरखपुर की महाभारत का संबंधित पन्ना नीचे पोस्ट किया जा रहा है। अगर इसको सच मान लिया जाए तो अभी की जनसंख्या कम है उस समय के मुकाबले। जनसंख्या विस्फोट जैसे शब्दों का इस्तेमाल गलत है।
एक राजा शशबिंदू, उसकी एक लाख पत्नियां, प्रत्येक पत्नी से 1000 बच्चे।
100000 x 1000 = 10,00,00,000 बच्चे, 100000 उनकी माताएं और एक राजा
10 करोड़ एक लाख एक ( 10, 01,00,001) का परिवार
राजा ने सभी पुत्र ब्राह्मणों को दे दिए। ( कितने ब्राह्मणों को दिए, इस के बारे में कुछ लिखा नहीं। एक एक पुत्र ( राजकुमार ) के साथ एक सौ दासियां भी दी।
10,00,00,000 पुत्र x 100 दासियां = 10,00,00,00,000 यानी 1000 करोड़। ( 10 अरब)
एक लाख रानियां, और ब्राह्मण अलग। सोचो कितने लोग उस राजा के राज्य में रहते होंगे।
इतनी जनसंख्या तो आज पूरे विश्व की भी नहीं है।
******




No comments:
Post a Comment