*** ***** बाकी धर्म नए हैं, नए वाले तो धर्म ही नहीं है। ये तो मजहब हैं, मत हैं। धर्म का अर्थ होता है धारण करना। सनातन धर्म ही असली धर्म है। बाकी सभी मजहबों का कोई प्रवर्तक है। जो शुरू हुआ वह ख़तम भी होगा, लेकिन सनातन धर्म का कोई आदि ही नहीं तो अंत भी नहीं। यह नित्य है। इस तरह की पोस्टें आती हैं। धर्म वालों को कोई रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा नहीं चाहिए, बस ऐसे ही फ़ालतू मुद्दों पर भाव विभोर हो रहे हैं। आसमान छूने वाला भव्य राम मन्दिर बन रहा है। हमारा धर्म बहुत उंचा है। बाकी मजहबों को तो कुछ पता ही नहीं हैं । ऐसी पोस्टें देख कर टीका टिप्पणी भी तो इन्हीं बातों पर ही होगी ना। पर ये धर्म के पैरोकार नास्तिकों को पाठ पढ़ाएंगे कि टीका टिप्पणी करनी है तो दूसरे मजहबों की भी करो। यही तो इनका एजेंडा है। दूसरे लोगों को भड़काना। इनकी चालों में नहीं आना है। यह नास्तिकों को अपने दंगों वाली मानसिकता में हथियार बनाना चाहते है। जब ज्ञान बढ़ रहा है, विज्ञान बढ़ रहा है तो धर्म को भी आगे बढ़ना चाहिए। जब धर्म की बातें लिखी गई तब सीवर नहीं था। घर में पानी की व्यवस्था नहीं थी। शिव पुराण में सुबह उठ कर जंगल, पानी, दातुन कुल्ला, स्नान और वस्त्र धोने की विधि लिखी हुई है। तो क्या हम आज भी वही करेंगे? उत्तर की तरफ मुंह करना है। लिंग और गुदा पर मिट्टी मलना हैै। कितनी मिट्टी मलनी है इस का परिमाण भी लिखा है। ( मैने मजाक सुना है कि मुसलमान पेशाब करने के बाद लिंग पर मिट्टी लगा कर साफ़ करते हैं।) कुल्ला कितनी बार करना है। जहां स्नान करना है वहां कपडे नहीं धोने है। कपडे धोने कैसे है वह भी लिखा है। जाहिर है यह तो लिखा नहीं हो सकता कि वाशिंग मशीन में कपडे धो लो। तो क्या असली सनातनी हिन्दू वहीं है जो इसी प्रकार करेगा ? शिव पुराण किताब का पन्ना पोस्ट कर दिया है। पढ़ कर अमल करो और बन जाओ असली सनातनी। पर मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का क्या होगा ? इस तरीके से तो यह अभियान सनातन संस्कृति का विरोधी है। इन फ़ालतू की बातों में कुछ नहीं रखा है। छोड़ो पुरानी बातें। धर्म निजी मसला है। इसको अपने घर तक सीमित रखें। ज्ञान की बातें करें। दिमाग को विकसित करें। इतिहास का अच्छे से अध्यन करें। इतिहास में क्या गलतियां हुई, क्यों हुई, उनका सुधार कैसे करें, ऐसी बातों पर चर्चा होनी चाहिए। अंधविश्वासी मत बनो। दिमाग को खुला रखो। विरोधी पक्ष की बात पर विचार करो। हो सकता है वह सही हो। See less














No comments:
Post a Comment