Thursday, 18 March 2021

रामायण काल।

प्रश्न : बौद्ध के दशरथ जातक कथा मे भी राम है, बाल्मीकि रामायण मे भी राम है तो क्या बाल्मीकि रामायण बुद्ध से पुराना हो सकता है? 
उतर : बाल्मीकि रामायण का उत्खनन प्रमाण शून्य है, फिर भी आप उसके कंटेंट देखे तो भी आप अनुमान लगा सकते है की वो काफी बाद की रचना है, लिपि के अनुसार तो वह 1000 सालो के अंदर सिकुड़ जाती है, मैनुस्क्रिप्ट के अनुसार तो 500 सालो के अंदर और कंटेंट के हिसाब से भी यह काफ़ी नई है, उदाहरण के तौर पे, बाल्मीकि रामायण मे अयोध्या कांड सर्ग 109 श्लोक 34 मे तथागत  बुद्ध और उनके अनुयायीयों को चोर इत्यादि कह के दंड देने की बात कही है  (रेफ़्रेन्स : पेज 526, श्रीमद्बाल्मीकी रामायण गीताप्रेस गोरखपुर ) साइंस जर्नी की वीडियो 85, 66 देखे,  क्या कोई किताब बुद्ध का वर्णन करे और वो बुद्ध से पुरानी हो सकती है? 
 इसके आलावा किष्किन्धाकांड के 43 सर्ग के  11, 12 श्लोक मे साफ तौर पे शक, यवन, म्लेच्छों का वर्णन है यहाँ मलेच्छ विदेशी आक्रांताओ के साथ साथ मुस्लिम के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। मैं स्क्र्रीनशॉट शेयर कर रहा हु आप खुद देखे और तय करे की क्या रामायण या बाल्मीकि या राम, बुद्ध के पहले के हो सकते है? ( रेफ़्रेन्स : पेज 880, श्रीमद्बाल्मीकी रामायण गीताप्रेस गोरखपुर), क्या कोई किताब शक, यवन, मलेच्छ, इत्यादि का वर्णन  करे तो क्या उसका लेखक उससे ज्यादा पुरानी बात जानता होगा? यानी ज्यादा से ज्यादा वहा तक जानता होगा, अथार्त यह किताब काफी बाद मे और हजार वर्ष पुरानी देवनागरी स्क्रिप्ट पे मुस्लिम काल खंड मे ही रचित है। और सही मायनो मे कहा जाय तो बौद्ध की जातक कथा और जैन रामायण से कॉपीपेस्ट और तरोड मरोड़ कर बाल्मीकि रामायण की रचना हुई है।

No comments:

Post a Comment

पर्वत उड़ना।